Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 फरवरी । सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सादाबाद–हाथरस मार्ग पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान ग्राम समदपुर निवासी 28 वर्षीय अखिलेश पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। अखिलेश भारतीय सेना की इंजीनियरिंग विंग में तैनात थे और वर्तमान में आगरा कैंट में सेवाएं दे रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश किसी मामले में पेशी से लौटते समय कार से आगरा से सादाबाद आ रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। बढार के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अखिलेश कार छोड़कर भागे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और करीब से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक हाथरस स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 5 पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक जवान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page