Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 फरवरी । कल बुधवार को एसआरबी पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिक उत्सव अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक अवेयरनेस कार्यक्रम “शिक्षा पर चर्चा” का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “संकल्प” रही, जिसने शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय के चेयरमैन ए. पी. सिंह जी, मैनेजर पुनीत सेंगर जी, डायरेक्टर प्रदीप सेंगर जी, प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र शर्मा जी, नन्नूमल गुप्ता जी तथा डॉ. उमा शंकर शर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उमा शंकर शर्मा अध्यक्ष सी.बी.एस.ई. स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन, हाथरस ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल जीवन निर्माण ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने मोबाइल एडिक्शन एक्ट, राजस्थानी थीम डांस, नरसिंह अवतार, झांसी की रानी एक्ट, लव–कुश एक्ट, महाभारत, रश्मिरथी कविता, नैनों वाले ने राधा, होली थीम, मेवाड़ मुकुट, कैंसर अवेयरनेस एक्ट सहित अनेक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक व सांस्कृतिक संदेश दिए।
“शिक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रिंसिपल्स, शिक्षाविदों, कवियों एवं चिकित्सकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर चरण सिंह राजपूत जी, एडवोकेट प्रेम सिंह यादव जी, विनोद ठाकुर जी, नितिन मिश्रा जी, डॉ उपेंद्र झा,अलका रानी , दुर्गा धाकड़ , पंकज सेंगर,रनवीर पाठक, डॉ. पी. पी. सिंह , प्रह्लाद सिंह सिसोदिया , गजेंद्र पाल सिंह , संजीव सेंगर , मनोज सेंगर , तरुण विजय सेंगर, पवन सेंगर ,सुमित पाठक, प्रमोद कुमार चौहान,प्रमोद कुमार, के पी सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डिसिप्लिन इंचार्ज सचिन अग्नोत्री , सुनील कुमार, नीतू रानी, निमिषा शर्मा, नयनिका वार्ष्णेय, पूजा दीक्षित, शालू वार्ष्णेय, पूजा कालरा, तनुजा शर्मा, पल्लवी, मधु शर्मा , रजनीश सेंगर, सौरव वार्ष्णेय, यतीश पचौरी के साथ साथ स्कूल के समस्त स्टाफ का प्रमुख योगदान रहा। मंच का कुशल संचालन प्रियंशी शर्मा एवं प्रकाश अग्रवाल ने पूरे जोश, आत्मविश्वास एवं उमंग के साथ किया। कार्यक्रम का समापन शिक्षा के प्रति नए संकल्प, सांस्कृतिक चेतना एवं सकारात्मक संदेश के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय के इस भव्य आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page