Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 फरवरी । कस्बे के मोहल्ला इमलिया स्थित घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना में हजारों रुपये का घरेलू सामान और बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, परिवार के सदस्यों की सूझबूझ और समय पर कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला इमलियान निवासी नौशाद का परिवार घटना के समय नमाज़ अदा करने गया हुआ था। इसी दौरान, घर के एक कमरे से धुआं उठता देख बाहर काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया। कमरा खोलने पर सिलेंडर और अन्य सामान में आग लगी हुई पाई गई। आग की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को कमरे से बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यदि सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी अनहोनी टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page