सिकंदराराऊ (हसायन) 04 फरवरी । थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव मथुरापुर में एक महिला के खेत से जबरन बरसीम (पशु आहार) काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि 31 जनवरी शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे खेत स्वामिनी कमलेश देवी पत्नी उदयवीर सिंह अपने खेत पर पहुंची, जहां गांव की ही आशा देवी जबरन बरसीम काटकर ले जा रही थी। मना करने पर आशा देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसके पति उदयवीर सिंह व पुत्र राहुल भी मौके पर पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने मिलकर कमलेश देवी के साथ लात-घूंसे व डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में पीड़िता को काफी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद पति-पत्नी व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अपहरण के बाद बेरहमी से कत्ल !
March 21, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप
March 21, 2026
हाथरस में धूमधाम से निकली गणगौर शोभा
March 21, 2026
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की अहम बैठक
March 21, 2026
फ्री में तेल न देने पर दुकानदार
March 21, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, घर
March 21, 2026
हाथरस में ईदगाह के बाहर कार के
March 21, 2026
Weather
Hathras
1:52 pm,
Mar 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















