सिकंदराराऊ (हसायन) 04 फरवरी । थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर औद्योगिक पुलिस चौकी अंतर्गत गांव नगला अडू में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में घटना के 29 दिन बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 6 जनवरी को ग्राम प्रधान के पुत्र अजय कुमार द्वारा नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा था, तभी गांव के ही प्रेमपाल सिंह, अमर सिंह पुत्रगण बाबूलाल, शिवकुमार व प्रवीन पुत्रगण सुल्तान सिंह तथा दिनेश कुमार पुत्र शिवराज सिंह ने कार्य रुकवाते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दिन ही पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों के तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया। इसके बाद राजनीतिक दबाव के चलते एक पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि पीड़ित प्रधान पुत्र अपने परिजनों के साथ लगातार कोतवाली के चक्कर लगाता रहा। अंततः प्रधान पति प्रतिनिधि दुर्गपाल सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी नगला अडू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 29 दिन बाद भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी
February 4, 2026
अश्लील गानों के साथ महिला के फोटो-वीडियो
February 4, 2026
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में
February 4, 2026
मुकदमे में फैसला न करने पर घर
February 4, 2026
पुलिस ट्रेनिंग कर रही महिला कांस्टेबल पर
February 4, 2026
अखईपुर हत्याकांड : पुलिस की निगरानी में
February 4, 2026
सादाबाद : आजादी के बाद पहली बार
February 4, 2026
Weather
Hathras
10:14 pm,
Feb 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













