सादाबाद 03 फरवरी । आगरा मार्ग स्थित आगरा चुंगी और जैतई मोड़ क्षेत्र में अवैध चंबल सैंड की बिक्री लंबे समय से जारी थी। इसे लेकर प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार सुबह एसडीएम के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। आगरा-धौलपुर सहित अन्य इलाकों से आने वाली रेत की गाड़ियां बिना वैध कागजात और परिवहन अनुमति के कमीशन एजेंटों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर भेजी जा रही थीं। मंगलवार सुबह नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता टीम के साथ आगरा चुंगी क्षेत्र पहुंचे और चंबल सैंड से लदी गाड़ियों की औचक जांच शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से रेत माफिया और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां लेकर मौके से भाग निकले। हालांकि, एक वाहन को रोका गया, जिसके कागजात पूर्ण पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से सख्त कार्रवाई की जाए तो अवैध चंबल सैंड का कारोबार पूरी तरह बंद हो सकता है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चंबल सैंड के वाहनों की प्रतिदिन चेकिंग की जाएगी और दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
इंटर्नशिप के नाम पर रिश्वत मांगने वाली
February 3, 2026
अखईपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडों
February 3, 2026
डॉक्टर का पता पूछकर टप्पेबाजों ने महिला
February 3, 2026
हाथरस में तेंदुआ निकलने से मचा हड़कंप,
February 3, 2026
सादाबाद : अधिवक्ताओं ने किया अल्ट्रा रनर
February 3, 2026
सादाबाद : कोहरे और ठंड से किसान
February 3, 2026
सादाबाद : दस्तावेज सत्यापन के लिए उमड़
February 3, 2026
Weather
Hathras
10:34 pm,
Feb 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















