
हाथरस 03 फरवरी । बीते रविवार को मुरसान गेट स्थित एक गेस्ट हाउस में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए प्रख्यात वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सम्मेलन के समापन के उपरांत उपस्थित सभी हिंदू महिला-पुरुषों एवं श्रोताओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें जेसीआई हाथरस विक्ट्री द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई। इस अवसर पर जेसीआई हाथरस विक्ट्री की नवनियुक्त अध्यक्ष रीना गुप्ता ने प्रसाद वितरण में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही सेवा कार्य सफल हो सका और शिविर की शोभा बढ़ी।
















