
हाथरस 03 फरवरी । होली के अवसर पर दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हाथरस डिपो द्वारा छह अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना तैयार की जा रही है। इससे त्योहार के समय यात्रियों को यात्रा में आसानी मिलने की उम्मीद है। प्रत्येक त्योहार पर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को आते हैं, जिससे यह मार्ग यात्रियों के लिए सबसे व्यस्त बन जाता है। इस बार भी रोडवेज विभाग ने समय पर गंतव्य तक यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है।हाथरस डिपो के प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि होली से कुछ दिन पहले ही इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।

















