
सासनी 30 जनवरी । सासनी क्षेत्र के गांव लुटसान में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज एवं उनके परिवारीजनों द्वारा आयोजित श्री शिव पुराण कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। शिव महापुराण कथा का आयोजन कथा व्यास श्री राधा बिहारी शरण जी महाराज (श्री धाम वृंदावन वाले) द्वारा किया जाएगा। यह कथा शिव मंदिर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित की जा रही है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी और इसका समापन 17 फरवरी, शनिवार को शाम 4 बजे होगा। प्रसादी भंडारे का आयोजन 8 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे सहित विनोद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, उमाशंकर शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, विनय शर्मा, पवन शर्मा, अखिलेश शर्मा, विवेक शर्मा, नीतू शर्मा, नरेंद्र शर्मा और प्रदीप शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

















