सादाबाद 30 जनवरी । क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विसावर पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 51 टेट्रा देसी शराब बरामद की गई। कार्रवाई बिसावर चौकी पुलिस ने नौगांव नाले की पुलिया के पास की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऊंचा गांव निवासी जवाहर सिंह पुत्र रूपराम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह अवैध रूप से देसी शराब की तस्करी में लिप्त था। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने जवाहर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बिसावर चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : महिला ने परिवार के तीन
March 17, 2026
हिंदुस्तान कॉलेज में 19 मार्च को होगा
March 17, 2026
जेसीआई हाथरस रेनबो का 10वां आतिष्ठापन समारोह
March 17, 2026
सादाबाद : नगर पंचायत के तीन सदस्य
March 17, 2026
सादाबाद : फसलों के भुगतान के सख्त
March 17, 2026
सादाबाद : आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को
March 17, 2026
सादाबाद : टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों
March 17, 2026
Weather
Hathras
8:25 pm,
Mar 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























