सिकंदराराऊ (हसायन) 24 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र में फेसबुक पर आपत्तिजनक व जातिसूचक टिप्पणियों का मामला सामने आया है। गांव बसई के क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय जाटव ने इस संबंध में कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। संजय जाटव का आरोप है कि उनकी फेसबुक पोस्ट पर कुछ अराजक तत्वों ने न केवल जातिवादी टिप्पणियां कीं, बल्कि उन्हें आत्महत्या के लिए भी उकसाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय जाटव ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय श्री रामवीर उपाध्याय की प्रतिमा ब्लॉक हसायन व जिला कलेक्ट्रेट हाथरस परिसर में अपने निजी खर्चे से स्थापित कराने के लिए जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ से अनुमति मांगे जाने की जानकारी दी थी। यह सूचना उन्होंने लेटर पैड के माध्यम से पूर्व मंत्री के अनुयायियों को भी दी थी। शिकायत के अनुसार 23 जनवरी की रात लगभग 11 बजे के बाद इस पोस्ट पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाने लगीं। इनमें संजय जाटव को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया, जातिगत भेदभावपूर्ण शब्दों का प्रयोग किया गया और यहां तक कि पूर्व मंत्री के साथ उनकी भी प्रतिमा लगवाने जैसी अपमानजनक बातें लिखी गईं। संजय जाटव ने तहरीर में कहा है कि इस तरह की टिप्पणियों से उनका मान-सम्मान आहत हुआ है और उन्हें जान का भी खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि टिप्पणी करने वाले लोग उनके खिलाफ किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पुलिस से मांग की है कि इन अराजक तत्वों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के नवजात बच्चों को अब नहीं
March 12, 2026
केवाईसी अपडेट न होने पर एजेंसियों ने
March 12, 2026
13 मार्च को मनाया जाएगा अलविदा जुम्मा,
March 12, 2026
शार्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में
March 12, 2026
मशीन खराब और टूटे तार ने बढ़ाई
March 12, 2026
परमार्थ सेवा समिति की निशुल्क भोजन सेवा
March 12, 2026
सिकंदराराऊ में डंडा मारकर बेटे की हत्या
March 12, 2026
Weather
Hathras
6:22 am,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























