हाथरस 24 जनवरी । आचार्य 108 श्री नमोस्तु सागर जी महाराज ने नयाबास स्थित 1008 अतिशय क्षेत्र के चंद्र प्रभु भगवान के मंदिर पहुंचे। आचार्य श्री ने चंद्र प्रभु भगवान मंदिर के अलावा हलवाई खाना बजरिया स्थित भगवान महावीर चैत्यालय मंदिर में अभिषेक, पूजन व शाँति धारा करायी थी। हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातः9 बजे प्रवचन किये। आचार्य 108 श्री नमोस्तु सागर जी महाराज ने कहा कि आपका मन आपको मोक्ष दिला सकता है और यही मन नरक भी पहुचा सकता है। आपने कहा कि मन, बचन, काय, यह तीनों योग आपको प्रभू के चरणों मे पहुचा सकते है,आप यहाँ अपने पैरों से चल कर मंदिर आये हैं यह आपकी काय का पुण्य है, अपने मुख से णमोकार कार मंत्र का जप कर रहे है, प्रभू का नाम ले रहे है, यह वचन है, इसी तरह आप मंदिर और मन से प्रभू का ध्यान किया तो नर से नारायण की यात्रा हो जायेगी। मन का मतलब है मोक्ष,आपका मन देव शास्त्र, गुरू के चरणों मे लगा हुआ है। मन ही आपको सुख की अनुभूति कराता है,मन मोक्ष की यात्रा करा सकता है और यही मन नरक भी ले जा सकता है,मन आपको अपनो के पास और अपनों से दूर कर सकता है।इसी मन को प्रभू की भक्ति में लगाओगे तो निश्चित रूप से आपका कल्याण होगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, विजय जैन लोहिया अनिल जैन गुड्डू अमित जैन, संजीव जैन भूरा, विवेक जैन, विजय कुमार जैन, पंकज जैन ट्रंक आशीष जैन मोनू, कपिल जैन रतन जैन, श्वेतांक जैन, मनोज जैन लोहिया, मयंक जैन लोहिया, सुरेश चंद जैन लोहिया, राज कुमार जैन लोहिया, अरुण जैन लोहिया अतुल जैन एडवोकेट, अनिल जैन नितिन जैन राजेश जैन, राजा जैन,अतुल जैन सासनी,अमित जैन बड़जत्या, नेमी चंद जैन, राहुल जैन कम्प्यूटर, निखिल जैन, अभिषेक जैन, सौरभ जैन रानू, बंटू जैन, अमित जैन लुहाड़िया, सोनू जैन, गुड्डू जैन, अरबिंद जैन राजा बाबू, सतेंद्र जैन, हिमांशु जैन, संजीव जैन, अमीन, दीपक जैन आदि शामिल थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दाह संस्कार में गए युवक की बुलेट
March 13, 2026
हाथरस के गाँव में बड़ी चोरी, चोर
March 13, 2026
तालाब चौराहे पर युवक से मारपीट, बचाने
March 13, 2026
बिजली विभाग के कर्मचारी के घर से
March 13, 2026
अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता को
March 13, 2026
इंजीनियर बेटे का हवाला देकर मांगी फॉर्च्यूनर
March 13, 2026
पुरदिलनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा
March 13, 2026
Weather
Hathras
9:11 am,
Mar 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















