सादाबाद 23 जनवरी । कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय पाल सिंह ने नेताजी के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नेताजी के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रवक्ता मेवाराम ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान, आजाद हिंद फौज की भूमिका और उनके ऐतिहासिक नारों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन साहस, त्याग और देशप्रेम का प्रतीक है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मु० इमरान, इंद्रदत्त सिंह, धर्मवीर सिंह, मु० शादाब, ब्रजेश कुमार, कपिल गुप्ता, राजेश कुमार, निकेश कुमार तिवारी, राहुल सिंह राठौर, प्रदीप कुमार, शिखा शर्मा, नाजिया हिना, रामकैलाश प्रजापति, उमाशंकर यादव, मु० अख़लाक, दिनेश शर्मा, मु० आरिफ खान, संजीव कुलश्रेष्ठ और संजय बाबू सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में रमजान के आखिरी जुमा पर
March 13, 2026
डबल मर्डर केस में तीन दोषियों को
March 13, 2026
हाथरस न्यायालय में विशेष लोक अदालत, 33
March 13, 2026
हाथरस में शिक्षकों का टीईटी लागू करने
March 13, 2026
हाथरस जिला गजेटियर के अद्यतन व प्रकाशन
March 13, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली का अधिष्ठापन
March 13, 2026
हाथरस में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की
March 13, 2026
Weather
Hathras
7:22 pm,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























