सादाबाद 23 जनवरी । नगला केसरी गांव में एक चार वर्षीय बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, गांव नगला केसरी निवासी गब्बर सिंह का चार वर्षीय बेटा आज सुबह खेलते हुए छत पर चला गया था। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आई। बच्चे के परिजनों ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि बच्चा कब छत पर चला गया। घर की महिलाएं काम में व्यस्त थीं। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर उन्हें घटना का पता चला। परिजन उसे तुरंत सीएचसी सादाबाद ले गए, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. दानवीर ने बताया कि बच्चे की तबीयत अब ठीक है और उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
शुक्रवार (13/03/26) दर्शन श्री नाथ जी मंदिर, चावड गेट हाथरस
March 13, 2026
Related Posts
Recent Posts
454 वां शूरवीर महाराणा प्रताप फूलडोल मेला
March 13, 2026
नशे में रोडवेज चालक ने बस रेलवे
March 13, 2026
शुक्रवार (13/03/26) दर्शन श्री नाथ जी मंदिर,
March 13, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से रोडवेज फोरमैन
March 13, 2026
गुरु गौरव कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का
March 13, 2026
स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता समय से कराएं
March 13, 2026
आरडी कॉलेज में रेंजर्स प्रवेश व निपुण
March 13, 2026
Weather
Hathras
8:33 pm,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























