Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जनवरी । हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने आज मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शहर के श्री रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता सूची सुधार एवं नामांकन की समीक्षा की। उन्होंने बूथ संख्या 286 से 292 तक निरीक्षण कर सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और बूथ अध्यक्षों से फार्म संख्या 6, 7, 8 के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने बीएलओ को राष्ट्रहित में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया और साथ ही नगर के सभी युवाओं से आग्रह किया कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा लें। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय के नेतृत्व में भाजपा के संस्थापक सदस्य गिर्राज किशोर वशिष्ठ, मीतई मंडल की अध्यक्ष स्मृति पाठक, जिला मंत्री शीलेंद्र गौड़, नगर उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वाष्णेय, दिनेश शर्मा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप चौधरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री अरुण उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक मोहित उपाध्याय, देवी गुरु, रामू दुबे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page