
हाथरस 20 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के गौशाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर भूमि विकास बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैनों के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सासनी से बच्चू सिंह, हाथरस से प्रमोद सेंगर, सादाबाद से तेजवीर सिंह एवं सिकंदराराऊ से संतोष पुंडीर के चेयरमैन बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्वाचित होने की खुशी में कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई और मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए गर्व एवं हर्षोल्लास का दिन है। उन्होंने नवनिर्वाचित चेयरमैनों को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहाँ मेहनत, लगन और निष्ठा के बल पर कोई भी उच्च पद तक पहुँच सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने भी इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 20 जनवरी की तिथि पार्टी के लिए खुशियाँ लेकर आई है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के रूप में पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है और भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पद पर हाथरस जनपद की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने विजय पताका फहराई है।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें रुपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, सुनील गौतम, प्रीती चौधरी, ब्रजेश चौहान, मथुरा प्रसाद गौतम, शीलेन्द्र गौड़, पवन रावत, कप्तान सिंह ठेनुआ, भीकम सिंह चौहान, मोहित बघेल, सुनीता वर्मा, विपुल लुहाडिया, रजत चौधरी, राजेश सिंह गुड्डू, मूलचंद वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा, स्मृति पाठक, योगेश कुमार, अरुण चौधरी, अंकुश गौड़, लक्षमन सिंह प्रधान, शिवदेव दीक्षित, नरेश प्रधान, योगेन्द्र सिंह गहलोत, भोला सिंह रावत, विवेक गुप्ता, राजकुमार शर्मा, चौधरी चंद्रवीर सिंह, कोमल सिंह तौमर, बंटी प्रधान, रामवीर सिंह भैयाजी, विक्रम सिंह जादौन, अशोक गोला, शेखर कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

















