
हाथरस 20 जनवरी । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह गौशाला में गोवंश की सेवा के लिए सतनाज एवं गुड़ का दान किया गया। इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय के नेतृत्व में गौशाला में गायों के लिए सतनाज व गुड़ का योगदान किया गया। कार्यक्रम में सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग, उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित सहित सदस्य रजनी, संगीता, शोभा, शालिनी, इंदु, रजनी, ममता, प्रियंवदा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। जायंट्स ग्रुप सहेली की सदस्यों ने गोसेवा को पुण्य कार्य बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।






































