सिकंदराराऊ (हसायन) 19 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला रति के निकट, पूर्वोत्तर रेलखंड पथमार्ग के पास स्थित रीठम झील में कुछ अनाधिकृत निजी व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से जलजीव मछलियों का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सोमवार को रीठम झील के पास ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। बताया गया है कि रीठम झील, जो नगला रति, नगला कांच, नगला शेखा, पिछौती एवं खिटौली गांवों की सीमा में फैली हुई है, लगभग तीन हजार बीघा क्षेत्रफल में विस्तारित है और यह हाथरस वन विभाग की सिकंदराराऊ रेंज के अंतर्गत आती है। ग्रामीणों का आरोप है कि झील में डीजल चलित पंप इंजन लगाकर पानी की निकासी की जा रही है और इसी के माध्यम से जल में रहने वाले जलचर जीवों विशेषकर मछलियों को पकड़कर अवैध शिकार एवं व्यापार किया जा रहा है। बताया गया कि इस गतिविधि की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। रीठम झील का महत्व इस कारण भी अधिक है कि शीतकाल में करीब दो माह तक देशी एवं अन्य प्रांतीय प्रजातियों के प्रवासी पक्षी यहां निवास के लिए आते हैं। झील का समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाता रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वन विभाग की कुछ भूमि पर अवैध कब्जा कर रबी सीजन में गेहूं की फसल की जा रही है। इसके साथ ही झील के पानी को पोखरों एवं गड्ढों में इधर-उधर कर मछलियों का शिकार कराया जा रहा है। सोमवार दोपहर को वन विभाग के कुछ कर्मचारी झील की सीमा में स्थित ग्राम पंचायत की पोखर से पानी निकाल रहे लोगों को रोकने पहुंचे। वनकर्मियों की मौजूदगी की सूचना पर गांव नगला कांच के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीण पोप सिंह ने आरोप लगाया कि रीठम झील की भूमि पर वन विभाग की मिलीभगत से खेती कराई जा रही है, साथ ही झील में अवैध रूप से डीजल इंजन लगवाकर मछली पकड़ने का अवैध धंधा कराया जा रहा है। इसी बात को लेकर पोप सिंह और क्षेत्रीय बीट प्रभारी चंद्रपाल सिंह के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस संबंध में वन रेंजर सिकंदराराऊ दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच-पड़ताल की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : श्रीमती शांति त्रिवेदी
March 5, 2026
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : श्रीमती शांति त्रिवेदी
March 5, 2026
हाथरस में धूमधाम से निकली 115 वीं
March 5, 2026
टायर और मडगार्ड के बीच फंसकर मासूम
March 5, 2026
हसायन : पुरानी रंजिश को लेकर गौरक्षक
March 5, 2026
हसायन : युवक ने ताऊ के लड़के
March 5, 2026
हसायन : बाजार में सामान लेने जाते
March 5, 2026
हसायन : उपले थाप रही महिला के
March 5, 2026
Weather
Hathras
6:33 am,
Mar 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































