सिकंदराराऊ (हसायन) 18 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र के कस्बा एवं देहात क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाए जाने के लिए रविवार को सभी मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के रूप में नियुक्त शिक्षक सक्रिय रूप से कार्य करते नजर आए। केंद्रीय एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और नए नाम जोड़ने के लिए फार्म प्रपत्र संख्या-6 तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म प्रपत्र संख्या-8 का वितरण किया। कस्बा हसायन के मोहल्ला किला खेड़ा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (पूर्व माध्यमिक विद्यालय) जूनियर हाईस्कूल में स्थापित पांच मतदान बूथों पर बीएलओ शिक्षकों द्वारा कुल 15 मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु फार्म-6 तथा 10 मतदाताओं को संशोधन के लिए फार्म-8 वितरित किए गए। बूथ संख्या 318 से 322 तक यह अभियान संचालित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत जायसवाल ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बूथ संख्या 318 पर देवेंद्र सिंह, 319 पर कामना सिंघल, 320 पर रतन सिंह, 321 पर सौरभ पाराशर तथा 322 पर लक्ष्मीनारायण सिंह बीएलओ के रूप में तैनात रहे। अभियान के समय विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। बीएलओ शिक्षकों ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम, आयु, पता आदि विवरणों की जांच कर समय रहते सुधार कराएं, ताकि आगामी चुनावों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अलीगढ़ रोड पर दो बाइकों की भीषण
March 4, 2026
होली की खुशियाँ मातम में बदलीं, करंट
March 4, 2026
सिकंदराराऊ : सड़क के गड्ढे ने ली
March 4, 2026
गृहक्लेश में युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल
March 4, 2026
सादाबाद : बंदरों के डर से छत
March 4, 2026
सादाबाद : होली के मौके पर ससुराल
March 4, 2026
सादाबाद विधायक ने शुभचिंतक, समर्थकों सहित खेली
March 4, 2026
Weather
Hathras
4:12 pm,
Mar 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































