सिकंदराराऊ (हसायन) 15 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव पिछौंती में बुधवार की देर रात किसानों ने अपने खेतों में खड़ी आलू की फसल को बचाने के लिए जेसीबी मशीन और डंफर ट्रक को रोक दिया। जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खेत की मिट्टी सड़क निर्माण के लिए बेच दी थी। ठेकेदार मिट्टी निकालने के लिए रात के समय जेसीबी और डंफर लेकर निकला, लेकिन रास्ता सिर्फ दो मीटर चौड़ा कच्चा चकरोड होने के कारण वाहन खेतों से होकर गुजरने लगे। इससे किसानों की आलू की फसल को नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया। ग्रामीण किसानों ने तुरंत खेत में जाकर जेसीबी और डंफर को रोका। ठेकेदार ने बाद में कोतवाली पहुंचकर किसानों पर झूठे आरोप लगाए, लेकिन किसानों ने पुलिस के समक्ष स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सिर्फ फसल की रक्षा करना था। इस विरोध में प्रमुख रूप से प्रकाश सेंगर, कृपाल सेंगर, रामगोपाल सुभाष सेंगर, कुंवरपाल सिंह, रामनिवास, सत्यवीर, महेशचंद्र, भूपेंद्र सिंह, सफी मोहम्मद, सुंदर सिंह और विजयपाल सिंह शामिल थे। किसानों का कहना है कि यदि भारी वाहनों को खेतों से होकर गुजरने दिया गया, तो उनकी आलू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी, और उन्होंने आने वाले दिनों में भी अपनी फसल की सुरक्षा के लिए सख्ती बरतने की चेतावनी दी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान
March 7, 2026
मुरसान : सगाई में शामिल होने आए
March 7, 2026
अचानक गायब हुए सवर्ण परिषद के अध्यक्ष
March 7, 2026
उठावनी : श्रीमती ममता बंसल जी
March 7, 2026
हाथरस में सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने
March 7, 2026
हाथरस में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जारी,
March 7, 2026
हाथरस में तालाब चौराहे पर बुजुर्ग महिला
March 7, 2026
Weather
Hathras
9:38 pm,
Mar 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































