सिकंदराराऊ (हसायन) 14 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र के जरेरा चौकी क्षेत्र के सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग स्थित गांव जरेरा की नहर के पास बुधवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें 38 वर्षीय मीना देवी पत्नी शैलेंद्र निवासी ग्राम पंचायत जरेरा, माजरा गांव नगला डांडा की मिट्टी के नीचे दबकर घायल हो गई और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मकर संक्रांति के अवसर पर मीना देवी घर की लिपाई-पुताई और घरेलू कामकाज के लिए अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के साथ नहर के पास खेत से पीली मिट्टी लेने गई थीं। अन्य लोग घर लौट गए, जबकि मीना देवी अपने छोटे बच्चे के साथ वहीं पर मिट्टी खोद रही थीं, तभी ऊपर से मिट्टी खिसककर उनके ऊपर गिर गई। बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मीना देवी को मिट्टी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें पहले सिकंदराराऊ के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के पीछे दो पुत्र और एक पुत्री हैं—कन्हैया (18 वर्ष), विनीत (16 वर्ष), और निशा (20 वर्ष)। बताया गया कि निशा की शादी अगले महीने फाल्गुन मास में होनी थी, जो अब परिवार के लिए और भी दुखद स्थिति पैदा कर गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जल्द भारत पहुंचेंगे रालोद नेता प्रवीन पौनिया,
March 1, 2026
सेठ मलूकचंद्र इंटरनेशनल स्कूल की सुविधाओं ने
March 1, 2026
ऐहन के एमएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक
March 1, 2026
क्यों 3 मार्च के बजाय 2 मार्च
March 1, 2026
घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने
March 1, 2026
मैक्स की टक्कर से संविदा कर्मी की
March 1, 2026
दो पक्षों में भिड़ंत से गांव में
March 1, 2026
Weather
Hathras
5:32 am,
Mar 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





































