सिकंदराराऊ (हसायन) 13 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र उप प्रभागीय वन विभाग सिकंदराराऊ रेंज अंतर्गत ग्राम जगदेवपुर में मंगलवार को दो युवकों को पोखर से प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए पकड़ते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा। सूचना मिलने पर दिलीप कुमार, रेंजर एवं क्षेत्रीय वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभिषेक पुत्र अनिल और अरूण पुत्र बबलू, निवासी ग्याराह बस्ती, पोस्ट जलेसर, थाना जलेसर, जिला एटा, के पास से 16 जिंदा भारतीय फ्लैट शेल कछुए, एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक चालू स्मार्टफोन और एक कीपैड फोन बरामद किया गया। बरामद कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधन 2021) अनुसूची 1 की प्रतिबंधित प्रजाति के हैं। अभियुक्तों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/39/51 के तहत गैर जमानती अपराध दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के वाहन और उपकरण भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 (क) के तहत अधिग्रहित किए गए हैं। थाना प्रभारी गिरीश गौतम ने बताया कि वन कर्मचारी की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दिलीप कुमार, रेंजर ने भी पुष्टि की कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पालकी यात्रा में भक्ति के साथ बरसा
March 2, 2026
बेटियों के लिए सुनहरा मौका, हाथरस में
March 2, 2026
सासनी में आर्य समाज ने होलिका दहन
March 2, 2026
ईरान-इस्राइल तनाव के बीच ओमान में फंसे
March 2, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर खड़ी मैक्स से टकराई
March 2, 2026
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को
March 2, 2026
हाथरस में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध
March 2, 2026
Weather
Hathras
8:36 pm,
Mar 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































