Hamara Hathras

Latest News

सासनी 12 जनवरी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थी परिषद के छात्रों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश ठाकुर, भरत यादव और बंटी प्रधान उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रेम सिंह यादव ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री खुशी सिंह, जिला सह प्रमुख शुभेन्द्र पाठक, अनिल शर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। शोभायात्रा को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक स्वप्निल भारद्वाज और सह संयोजक शिवम गोस्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि व्यवस्था प्रमुख नगर अध्यक्ष शुभम उपाध्याय, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष जादोन और यश कटारा ने व्यवस्था को संभाला। इसके अतिरिक्त गोपाल शर्मा, पीयूष शर्मा, गगन शर्मा, विवेक शर्मा, बहन निशा सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। शोभायात्रा में लगभग 500 छात्रों और छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page