Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जनवरी । आज सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर हाथरस नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार साहिब से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की विधिवत अरदास के साथ हुई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सिंहासन को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर पंजाबी मार्केट को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। पूरे दिन शहर ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान, जिलाधिकारी अतुल वत्स,  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, ज्ञानी हरपाल सिंह, सिख मिशन उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष ज्ञानी ब्रजपाल सिंह हापुड़, समाजसेवी तजवंत कालरा, गुलशन कुमार सूरी, श्याम सुंदर शर्मा उर्फ बंटी भैया, हरवंश सिंह, विजय सिंह प्रेमी, डा अमित साहनी, डा रमेश गुलाटी, श्री कृष्ण अरोड़ा ‘काका बाबू’, केशव लाल अरोड़ा, स्वराज मलिक, हैप्पी अरोड़ा, नवीन सबलोक, नरेंद्र ग्रोवर, सुभाष अरोड़ा, उमाशंकर जैन, अविनाश अरोड़ा, करन अरोड़ा, नरेश नरूला, गुलशन अरोड़ा, हरवंश अरोड़ा, राजन चड्ढा, हरवंश लाल अतरेजा, मुरारी लाल अतरेजा, सुरेश ग्रोवर, विजय भाटिया, लव ग्रोवर, सरदार राजेंद्र सिंह सासनी, सरदार रवि सिंह सासनी, अशोक अरोड़ा, नरेंद्र अरोड़ा और रईस अहमद अब्बासी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पंच प्यारों की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

नगर कीर्तन में पंच प्यारों का स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न स्थानों से आई संगत ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर कीर्तन में अनेक सुंदर झांकियां शामिल रहीं। वहीं बाहर से आए जत्थों ने लाठी और तलवारबाजी जैसे हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

नगर कीर्तन के आयोजन को लेकर शहर के पंजाबी मार्केट स्थित सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में गणेश भगवान् एवं रिद्धि-सिद्धि माता की झांकी सजाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। नगर कीर्तन में शामिल लोगों को चाय, बिस्किट एवं हलवा वितरित किया गया। वहीं प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं शॉल उड़ाकर स्वागत-सम्मान किया। प्रधानाचार्य सरिता देवी, अनुपमा जैन, नीलिमा उपाध्याय, दिनेश चौहान, गौरव शास्त्री आदि के अलावा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो : सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज में गणेश जी की झांकी निकाली।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कुछ स्थानों पर जाम

कीर्तन मार्ग पर बैंड द्वारा गुरु महिमा से जुड़े भजन और शब्द गाए जा रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और नगर कीर्तन के साथ पुलिस फोर्स लगातार चलती रही।
नगर कीर्तन के दौरान शहर के कुछ प्रमुख बाजारों में यातायात प्रभावित रहा, जिससे जाम की स्थिति भी बनी।

इन मार्गों से होकर निकला नगर कीर्तन

नगर कीर्तन बागला कॉलेज, सासनी गेट चौराहा, पंजाब होटल, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, घंटाघर, सर्राफा चौराहा, पत्थर बाजार, सरक्यूलर रोड और सासनी गेट होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज पर संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page