
हाथरस 11 जनवरी । हाथरस के कस्बा सासनी में पुत्रवधू से हुए विवाद के बाद एक 42 वर्षीय महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला की पहचान माला देवी के रूप में हुई है, जो दुर्ग सिंह की पत्नी थीं। दुर्ग सिंह राजस्थान में एक कारपेट फैक्ट्री में काम करते हैं। माला देवी का मायका हाथरस के नगला बेलनशाह में है, जबकि उनकी पुत्रवधू हाथरस का मायका भी हाथरस के सुरंगापुरा में है। माला देवी के भाई ने बताया कि उनकी बहन माला देवी का अपनी पुत्रवधू से झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्रवधू ने अपनी सास के खिलाफ थाने में शिकायत करने की धमकी दी। इसी बात से परेशान होकर माला देवी ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद माला देवी की हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। माला देवी के तीन संतान थी। उनके बड़े लड़के की ही शादी हुई थी।




















