सिकंदराराऊ (हसायन) 11 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र के कस्बा और देहात क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के तहत मतदाता सूची की समीक्षा और प्रदर्शनी का कार्य रविवार को सभी मतदान बूथों पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) शिक्षकों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के बूथों पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची को प्रदर्शित किया। बीएलओ शिक्षकों ने उन मतदाताओं की मदद की, जिनके नाम ऑनलाइन मतदाता सूची में नहीं दिख रहे थे, और उन्हें सूची में अपने नाम देखने की सुविधा प्रदान कर संतुष्ट किया। साथ ही, जिन मतदाताओं के नाम विशेष प्रगाढ़ गहन पुनरीक्षण अभियान प्रक्रिया में सम्मिलित किए गए या पृथक किए गए, उनके नाम जोड़ने हेतु फार्म संख्या 6 का वितरण किया गया। कस्बा हसायन के मोहल्ला किला खेडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल, बूथ संख्या 318 से 322 तक बीएलओ शिक्षकों ने मतदाता सूची प्रदर्शित की। उन्होंने मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाई और फोटो तथा नाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार कराने की अपील की। साथ ही, जिन मतदाताओं की उम्र 18 वर्ष है और उनका नाम सूची में नहीं है, उनसे फार्म संख्या 6 भरकर अपने मतदाता नामांकन को सुनिश्चित कराने की अपील की गई। इस प्रकार अभियान के दौरान मतदाता जागरूकता और सूची में सुधार दोनों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मातृ छाया साधना केन्द्र में विधिक साक्षरता
March 5, 2026
मुरसान पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाते
March 5, 2026
अलीगढ़ रोड पर दो बाइकों की भीषण
March 4, 2026
होली की खुशियाँ मातम में बदलीं, करंट
March 4, 2026
सिकंदराराऊ : सड़क के गड्ढे ने ली
March 4, 2026
गृहक्लेश में युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल
March 4, 2026
Weather
Hathras
5:53 pm,
Mar 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































