पुरदिलनगर 09 जनवरी । पुरदिलनगर नगर पंचायत के मोहल्ला रामनगर का यह नजारा प्रशासनिक लापरवाही को साफ तौर पर उजागर करता है। मोहल्ले में करीब 5 दिन पहले सरकारी नल लगाया गया, लेकिन नल की खुदाई से निकली मिट्टी को सड़क पर ही डाल दिया गया है। इस वजह से मोहल्ले के निवासियों और आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली मिट्टी के कारण फिसलन बनी रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदारों को अवगत कराने के बावजूद अब तक सफाई या मिट्टी हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि तुरंत सड़क से मिट्टी हटाई जाए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारू हो। अब देखना यह है कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या पर कब संज्ञान लेता है और कब तक समाधान होता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूजीसी बिल और SC-ST एक्ट के विरोध
February 23, 2026
ततारपुर में दूध बेचकर लौट रहे युवक
February 23, 2026
स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर भाजपा
February 23, 2026
फार्म हाउस से बैग चोरी के मामले
February 23, 2026
गैस टैंकर ने आलू खोदकर लौट रहे
February 23, 2026
पत्नी के मायके जाने पर पति ने
February 23, 2026
पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला,
February 23, 2026
Weather
Hathras
4:28 pm,
Feb 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











