सादाबाद 08 जनवरी । कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें अब स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। जल निगम पर आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद गड्डों को केवल मिट्टी से भरकर छोड़ दिया गया है, जबकि नियमानुसार सड़क को पूर्व स्थिति में समतल करना अनिवार्य है। मिट्टी को ठीक से न दबाने और समतल न करने के कारण सड़क पर बने गड्डों में बार-बार धंसाव हो रहा है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर वाहन गड्डों में फंस रहे हैं, वहीं दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल यात्री दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। नगर पंचायत ने जल निगम को कार्य पूरा होने के बाद गड्डों को तत्काल भरने और सड़क को समतल करने के लिए पत्र भी भेजे हैं। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे नगरवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। गुरुवार सुबह डाकखाना रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। यह ट्रॉली आटे के बोरे लेकर जा रही थी। ट्रॉली फंसने के कारण आटा दुकान संचालक को परेशानी हुई और उन्हें बोरे दूसरे वाहन से दुकान तक पहुंचाने पड़े। इस संबंध में एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने जल निगम को तत्काल गड्ढे भरकर सड़क समतल करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की सख्ती,
February 24, 2026
CBSE बोर्ड परीक्षा : कक्षा 12वीं के
February 24, 2026
रंगभरनी एकादशी पर सजेंगे श्री गोविंद भगवान,
February 24, 2026
हाथरस के निजी स्कूलों में 1980 बच्चों
February 24, 2026
हाथरस के सलेमपुर में 499 एकड़ में
February 24, 2026
मुरसान में 23 लाख से जगमगाएंगे प्रमुख
February 24, 2026
इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और युवती के
February 24, 2026
Weather
Hathras
10:29 pm,
Feb 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












