सादाबाद 07 जनवरी । तहसील भवन स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम मनीष चौधरी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया, जहां उन्हें एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित नए निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि नई योजना के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए नागरिकों को फॉर्म संख्या-6 भरना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर के बाद जारी की गई नई मतदाता सूची का सभी राजनीतिक दलों द्वारा अवलोकन करना आवश्यक है। यदि सूची में कोई त्रुटि मिलती है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर ठीक कराया जाए। बैठक में एसडीएम ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोग कर मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता अंकुश गौड़, कमल उपाध्याय, केशव चौधरी, जेपी सागर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने मतदाता सूची सुधार अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूपी बोर्ड परीक्षा : हाथरस में इंटरमीडिएट
February 28, 2026
सड़क हादसों में छात्र सहित दो घायल,
February 27, 2026
महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित ‘आयुष महाकुंभ’
February 27, 2026
युवती से मारपीट मामले में दो नामजद
February 27, 2026
हाथरस को मिलेगी 75 साल पुराने जलभराव
February 27, 2026
हाथरस में मौत को दावत दे रहे
February 27, 2026
UGC एक्ट को सख्ती से लागू करने
February 27, 2026
Weather
Hathras
1:53 pm,
Feb 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap














