
हाथरस 06 जनवरी । पति बुलेट बाइक की मांग करता है, वहीं जेठ पर विवाहिता पर बुरी नीयत रखने का आरोप है। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी वर्ष 2012 में सादाबाद क्षेत्र के ही रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी में करीब 15 लाख रुपए पिता ने खर्च किए थे, लेकिन ससुराल के लोग शादी में दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं हुए। पति व ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में एक बुलट बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप है। कई बार मारपीट कर विवाहिता को ससुराल के लोग उसके मायके छोड आए। इस मामले में सादाबाद थाने में एनसीआर भी दर्ज कराई गई। ससुराल के लोग विवाहिता पर झूठे अश्लील आरोप लगाते। विवाहिता दुखी सुखी अपना भाग्य समझकर समय को टालती रही कि भविष्य में सुधर जायेगें। इसी बीच विवाहिता ने दो बेटों को जन्म दिया। लेेकिन ससुराल के लोगों का उत्पीडन कम नहीं हुआ। आरोप है कि जेठ गलत नजर रखते थे चाहे जब अपने साथ गलत काम करने के लिये दबाव बनाते थ,े विवाहिता जब उसे चाय आदि देने जाती थी तो उसका हाथ बुरी नीयत से पकड़ लेते और अश्लील छेडखानी करते थे। इन लोगों ने जान-बूझकर समाज में बेइज्जत व अपमानित किया है फिर भी विवाहिता बच्चों की खातिर सभी दुखों को सहन करती रही। ससुराल के लोग जून 2019 में मात्र पहनी दुई धोती में विवाहिता को उसके मायके छोड़ आए, दोनों बच्चों को भी छीन लिया। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने धमकी दी कि तू अपनी बहन से बुलट बाइक नहीं दिलायेगी तब तकघर मत आना अन्यथा तुझे जान से मार दंूगा। तेरी लाश का भी पता नहीं चलेगा और ना ही तुझे तेरे बच्चों को ही दूंगा। अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस जांच में जुटी है।




















