सिकंदराराऊ 05 जनवरी । तहसील समाधान दिवस के पश्चात् जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ में मै० स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन, बोरीवली (पूर्व), मुंबई द्वारा कराए जा रहे पुनर्गठन पेयजल योजना के कार्यों का निरीक्षण किया और शेष कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वितरण प्रणाली के लिए डाली गई पाइपलाइन का ले-आउट के माध्यम से अवलोकन कर गुणवत्ता की जांच की तथा परिसर में पड़ी निस्प्रोज्य सामग्री के निस्तारण, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और निर्मित पाथ-वे को चालू कराने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता सौरभ अवस्थी ने बताया कि 39.68 करोड़ रुपये लागत की इस योजना के अंतर्गत अवर व भूमिगत जलाशयों का निर्माण व मरम्मत, 16 नलकूप, 16 पम्प हाउस, स्टाफ क्वार्टर, 14.98 किमी राइजिंग मेन और 68.85 किमी वितरण प्रणाली का कार्य कराया जा रहा है, जिससे लगभग 14,102 परिवारों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा, जबकि योजना की वर्तमान भौतिक प्रगति लगभग 60 प्रतिशत है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। हेडिंग बनाओ
Check latest article from this author !
मुरसान : महिला ने दो महिला सहित चार लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप
February 25, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस ‘पहल’ का भव्य अधिष्ठापन समारोह संपन्न
February 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : विद्युत लाइनमैन के साथ मारपीट
February 25, 2026
मुरसान : महिला ने दो महिला सहित
February 25, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस ‘पहल’ का भव्य
February 25, 2026
नगर पालिका परिसर में कूड़े के ढेर
February 25, 2026
काम निपटाकर घर लौट रहे युवकों को
February 25, 2026
हसायन : नाली निर्माण के चलते मुख्य
February 25, 2026
हसायन : सब्जी मंडी में किराना व्यापारियों
February 25, 2026
Weather
Hathras
3:11 pm,
Feb 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













