
हाथरस 03 जनवरी । बच्चे के बीच हुए विवाद के बाद रास्ते में रोक कर युवक के साथ मारपीट कर एक लाख रुपए जेब से निकालने का आरोप है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर तिपरस निवासी नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तिपरस निवासी वीरपाल पु़त्र हीरालाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि गांव में बच्चांे बच्चांे मंे कहासुनी हो गई। वीरपाल का बेटा अमन रतनगढी गांव के रास्ते से अपने काम से जा रहा था। आरोप है कि रात को करीब आठ बजे रहमत अली, नफीसा बेगम, अन्सू, अभिताब, अहमद अली, आसमीन, आविद, नईम निवासीगण तिपरस ने अमन को घेर लिया और उसकी जेब में रखे एक लाख रूपये निकाल लिए, इन रुपयों को अमन अपनी बहिन की डिलीवरी के लिए देने जा रहा था। आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने अमन के साथ मारपीट की। जिससे वह बेहोश हो गया। इस बात की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल अमन को जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि भविष्य में अमन को नहीं छोडेंगे, जान से मार दंेगे। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो सुनवाई नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने
February 21, 2026
सादाबाद : तहसील कार्यालय में नहीं मिले
February 21, 2026
सादाबाद : पत्नी पर विषाक्त पिलाने का
February 21, 2026
सादाबाद : समाधान दिवस में नहीं पहुंचे
February 21, 2026
सादाबाद : होली और आलू खुदाई को
February 21, 2026
घर में घुसकर पूरे परिवार को सरिया
February 21, 2026
जान से मारने की धमकी देकर मांगे
February 21, 2026
Weather
Hathras
9:48 am,
Feb 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













