
हाथरस 03 जनवरी । थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्राम महौ में हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशादेही पर एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनांक 14 दिसंबर 2025 को ग्राम महौ में दो पक्षों के मध्य हुए झगड़े के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को ग्राम चन्दैया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज कुमार उर्फ रामू पुत्र श्यामवीर, निवासी ग्राम दतौरा, थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। अभियुक्त की निशादेही से तमंचा एवं खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त राज कुमार उर्फ रामू का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट, छेड़छाड़, अपहरण एवं आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन में मु0अ0सं0 376/25 धारा 191(2)/193(3)/190/109(1) बीएनएस, 7 CLA Act एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा थाना हाथरस जंक्शन अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।















