सिकंदराराऊ (हसायन) 02 जनवरी । कड़ाके की शीतलहर और चिल्ला जाड़े की भीषण ठंड के बीच कस्बे में निराश्रित गौवंशों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार का गौ संरक्षण केंद्र अथवा गौ आश्रय स्थल न होने के कारण निराश्रित गौवंश खुले आसमान के नीचे पूरी रात गुजारने को मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए उपयुक्त संसाधन उपलब्ध न होने के चलते ये गौवंश कस्बे की गलियों, मोहल्लों, मुख्य चौराहों, बाजारों और सभी दस वार्डों में इधर-उधर भटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। संबंधित जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम न उठाए जाने से निराश्रित गौवंश भीषण सर्दी में जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शुक्रवार को चिल्ला जाड़े वाली कड़ाके की ठंड में बड़ी संख्या में गौवंश पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मार्ग सहित मुख्य सड़कों पर खुले आसमान के नीचे विचरण करते हुए बाजारों से निकलने वाली गंदगी को चरते नजर आए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घने कोहरे और कंपकंपाती ठंड में गौवंश ठिठुरते हुए इधर-उधर घूमने को मजबूर दिखे। जिलाधिकारी एवं शासन के दिशा-निर्देशों के बावजूद कस्बे में अस्थायी गौ संरक्षण केंद्र या गौ आश्रय स्थल की व्यवस्था न होना शासनादेशों की खुली अवहेलना को दर्शाता है, जिसके कारण निराश्रित गौवंश अपनी जान बचाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उद्यान विभाग की महिला कर्मचारी के खाते से पार हुए 1.19 लाख रुपये
February 17, 2026
Related Posts
Recent Posts
मंडी समिति की सख्ती : बकाया न
February 17, 2026
उद्यान विभाग की महिला कर्मचारी के खाते
February 17, 2026
मथुरा-बरेली रोड पर गैस सिलेंडर लदे ई-रिक्शा
February 17, 2026
कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी अरविन्द राठी हटाए
February 17, 2026
सासनी में सड़क हादसे के बाद विवाद,
February 17, 2026
हसायन-जलेसर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत,
February 17, 2026
सासनी में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप,
February 17, 2026
Weather
Hathras
8:19 pm,
Feb 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















