Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 02 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र के जलेसर–सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित गांव जरेरा में राष्ट्रीय गौ रक्षा दल और हिंदू एकता समूह के कार्यकर्ताओं तथा सनातनी युवाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए हमलों और अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गांव जरेरा चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। विशेष रूप से बांग्लादेश में युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण बैंक से जरेरा चौराहे तक विरोध मार्च निकाला। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार और वहां के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के खिलाफ विरोध जताते हुए बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के अंत में बांग्लादेश का पुतला दहन भी किया गया। इस दौरान जय श्री राम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के उदघोष पूरे क्षेत्र में गूंज उठे, जिससे विरोध का भारी माहौल बन गया।इस विरोध प्रदर्शन में कुश परमार, विष्णु राणा, गौरव परमार, विशाल मेहर, विवेक पंडित, अंकित कौशिक, दिनेश कुशवाहा, सुमित पंडित, करण पंडित, भानु भारद्वाज, अमित ठाकुर, अजय बघेल सहित कई युवाओं ने भाग लिया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page