
हाथरस 02 जनवरी । आज ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगा पंडित के आवास पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनु गौड ने ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने अलीगढ़ से पधारे देह दान संस्था के संस्थापक डॉ. शिव कुमार गौड का उनके नेक कार्यों के लिए प्रीत वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वहीं ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी और योगा पंडित के परिजनों ने भी महिला आयोग सदस्य रेनु गौड का सम्मान किया। इसी मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगा पंडित और प्रदेश उपाध्यक्ष ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरिशंकर माहौरी ने भी ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगा पंडित का स्वागत और सम्मान किया।



















