सादाबाद 01 जनवरी । कस्बे के मोहल्ला आगरा गेट स्थित श्री महाराज अग्रसेंस सेवा सदन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन गोवर्धन लीला और कंस वध प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। भागवत आचार्य बाल योगी श्री पचौरी जी महाराज ने इन प्रसंगों का सजीव वर्णन झांकियों के माध्यम से किया, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान आचार्य श्री पचौरी जी महाराज ने गोवर्धन लीला का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि ब्रज में पारंपरिक रूप से भगवान इंद्र की पूजा की जाती थी। भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को कर्म और प्रकृति की पूजा का महत्व समझाया और इंद्र पूजा से विरत रहने का संदेश दिया। जब ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा नहीं की, तो क्रोधित होकर इंद्र ने ब्रज में मूसलाधार वर्षा प्रारंभ कर दी। इंद्र के प्रकोप से भयभीत ब्रजवासियों की रक्षा के लिए बालकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गिरिराज पर्वत को धारण कर लिया, जिससे समस्त ब्रजवासी सुरक्षित रहे। इस लीला के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार का मान मर्दन किया और अपने भक्तों को अभय प्रदान किया। गोवर्धन लीला की आकर्षक झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष रूप से मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत कंस वध लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। आचार्य ने बताया कि अत्याचारी कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उसका वध कर धर्म की स्थापना की। कंस वध प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ कथा पंडाल को गुंजायमान कर दिया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। कथा के अंत में आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रविवार (15/02/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज, मेंडू, बरेली रोड हाथरस
February 15, 2026
रविवार (15/02/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी महाराज, मुरसान गेट हाथरस
February 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
रविवार (15/02/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
February 15, 2026
रविवार (15/02/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
February 15, 2026
सैनिक हत्याकांड: मृतक जवान की बहन ने
February 15, 2026
सिकंदराराऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क
February 15, 2026
प्राचीन शिव मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित,
February 15, 2026
श्री ब्रजेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर
February 15, 2026
सादाबाद : शिवलिंग पर जल चढ़ाने को
February 15, 2026
Weather
Hathras
3:21 am,
Feb 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















