सिकंदराराऊ (हसायन) 01 जनवरी । कस्बा के मोहल्ला कोलियान खुर्द में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के बीच प्रशासन की ओर से बुजुर्ग एवं निम्न तबके की महिलाओं को निःशुल्क कंबलों का वितरण कराया गया। यह वितरण शासन के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तथा जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में तहसील स्तरीय राजस्व विभाग द्वारा किया गया। पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आयोजित इस कंबल वितरण कार्यक्रम में हल्का लेखपाल आदित्य पुंढीर द्वारा कस्बे के विभिन्न वार्डों व गली-मोहल्लों की पात्र बुजुर्ग महिलाओं को निःशुल्क कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर बुजुर्ग महिलाओं के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 5 के पूर्व वार्ड प्रतिनिधि श्याम कुशवाहा, वार्ड संख्या 10 के पूर्व वार्ड प्रतिनिधि मोरमुकुट कुशवाहा, पूर्व वार्ड प्रतिनिधि सुमन यादव, वार्ड संख्या 4 के वार्ड प्रतिनिधि कुलदीप दिवाकर एवं रवि दिवाकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
प्राचीन शिव मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित, एकजुटता का आह्वान
February 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
सैनिक हत्याकांड: मृतक जवान की बहन ने
February 15, 2026
सिकंदराराऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क
February 15, 2026
प्राचीन शिव मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित,
February 15, 2026
श्री ब्रजेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर
February 15, 2026
सादाबाद : शिवलिंग पर जल चढ़ाने को
February 15, 2026
सादाबाद : महाशिवरात्रि पर मंदिरों में कांवर
February 15, 2026
सादाबाद : तीसरी मंजिल से गिरी बालिका,
February 15, 2026
Weather
Hathras
11:03 pm,
Feb 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















