
हाथरस 24 दिसंबर । क्रिसमस डे के आगमन को लेकर हाथरस में तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। बाजारों में सांता क्लॉज़ की ड्रेस, क्रिसमस ट्री और रंग-बिरंगी सजावट के सामान की खरीदारी पहले ही हो चुकी है। ईसाई समुदाय और शहरवासियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। घरों को भी रंग-बिरंगी झालरों और कागज़ की झंडियों से सजाया गया है। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च को भी खूबसूरती से सजाया गया है। शाम होते ही चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता है और त्योहार का माहौल बना देता है। कल पूरे शहर में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।













