Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 दिसम्बर । मनरेगा योजना का नाम बदलने से कांग्रेसियों में गुस्सा है। इस बात को लेकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा गांधी जी के प्रति अपनी दूषित मानसिकता का परिचय मनरेगा योजना का नाम बीबीजीरामजी बदल कर दिया गया है, वो तो भाजपा सरकार हिम्मत नहीं जुटा पाई नही तो गांधी जी के नाम के स्थान पर गोडसे के नाम पर योजना बना देती। मोदी सरकार की इस क्षीण मानसिकता के विरोध में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर गांधी पार्क तिराहे पर स्वच्छता चौक पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मोदी सरकार की मजदूर विरोधी मानसिकता उजाकर की गयी। वहीं जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही अब देश की जनता महसूस कर रही है। देश की युवा पीढ़ी इस तानाशाही सोच का पुरजोर विरोध कर रही है। प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा मोदी की भाजपा सरकार में लोकतंत्र का लगातार हनन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों, मजदूरों के अधिकारों का हनन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार की इस थोथी मानसिकता का पुरजोर विरोध किया जायेगा। साथ ही साथ काँग्रेस पार्टी देश के राष्ट्रपति से ये माँग करती है कि तानाशाही पूर्वक मजदूर विरोधी मानसिकता से परिपूर्ण बिल को तत्काल प्रभाव से रदद् कर मोदी सरकार की तानाशाही और मजदूर विरोधी सोच पर रोक लगायी जाये। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व पीसीसी अशोक कुमार गुप्त, प्रदेश सचिव विनोद सहयोगी, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बख्शी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी, अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष चंद्रभान एडवोकेट, कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार, सत्यप्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र गांधी, महासचिव योगेश बाबू, ठा कपिल सिंह, सचिव राजकुमार, सौरव दीक्षित, एमएलसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष हाथरस शान्तनु कुमार, अनीश कुमार, आदि काँग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page