
हाथरस 09 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने जिला संयोजक भीकम सिंह चौहान के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत ‘कुंडी खटकाओ अभियान’ के तहत आवास विकास कॉलोनी में घर–घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से जानकारी ली कि उनके यहां एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं और जिन लोगों का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को भी आमजन की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।
इस अभियान के दौरान कार्यकर्ता डीआरबी स्कूल पहुंचे, जहां बूथ संख्या 311 से 316 तक के बीएलओ से संपर्क कर प्रगति की जानकारी ली। बीएलओ द्वारा कुछ लोगों के पते न मिलने की बात सामने आने पर संबंधित प्रकरणों में मंडल अध्यक्ष को टीम सहित सहयोग करने के निर्देश दिए गए। वहीं, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ मुरसान नगर में भी कुंडी खटकाओ अभियान चलाया, जहां राजा गरुण ध्वज और पूर्व चेयरमैन रजनेश कुशवाहा के साथ कई स्थानों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान अनिल सिसोदिया, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित बघेल, डॉ. रामू कुशवाहा, रजत चौधरी, योगेन्द्र गहलोत, नरेश प्रधान, मोहित चौधरी, विनोद सविता, भालू अग्रवाल, अशोक कुमार, मनीष कुशवाहा, नीरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।












