सिकंदराराऊ 06 दिसंबर । चुनाव आयोग द्वारा सर्वप्रथम बिहार में चलाए गए मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की सफलता के बाद इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया गया। बिहार में इस अभियान के तहत साठ लाख से अधिक फर्जी मतदाता हटाए गए थे, जो आगामी चुनाव को प्रभावित कर रहे थे। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश संगठन की कार्यशालाओं के बाद सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका आयोजन विधायक बीरेंद्र सिंह राणा के कार्यालय में हुआ। कार्यशाला में सिकंदराराऊ विधानसभा के सभी पांचों मण्डलों के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए टू मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डी.पी. भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने SIR अभियान के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है, और इस दौरान भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष सरकारी बीएलओ के साथ मिलकर फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उनका अंकन काटने का कार्य करें।
कार्यशाला में मंच पर उपस्थित हाथरस के सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि, विधायक बीरेंद्र सिंह राणा और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने भी कार्यकर्ताओं को SIR अभियान के महत्व और कार्रवाई के तरीके के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया। बैठक का संचालन पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक भीकम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र प्रताप पीळू भईया, मंडल अध्यक्ष और जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह पुंधीर, मुकेश चौहान, मुकुल कुमार गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, जयपाल सिंह चौहान, सचिन दीक्षित, सुनील कुमार, जितेंद्र राजपूत, सूरज वार्ष्णेय, योगेश परमार, निर्मल दास, मोनू माहेश्वरी, बंटी आर्या, लोकेश जादौन, हरीश गोयल, संतोष पौरुष, नीलम माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, अभिनव जाखेटिया, रानू चौहान, बृजमोहन गुप्ता, कुंजविहारी यादव, अमर सभाषद, वीरेश पूँधीर, प्रिन्स ठाकुर, संदीप बाल्मीकि, राधेकांत सक्सेना, डब्बू वार्ष्णेय, चंद्रभान गुप्ता, कमल नयन वार्ष्णेय, राजकुमार पुंधीर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं ने SIR अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।














