
हाथरस 05 दिसम्बर। नगर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आई के खुराना का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ आई के खुराना अपने एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली गए हुए थे, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। 55 वर्षीय ने आज दिल्ली में सुबह 10 बजे के करीब अंतिम साँस ली। डॉ आई के खुराना उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बतादें वह हाथरस मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जबकि उनकी पत्नी डॉ मीनाक्षी खुराना आईएनटी स्पेशलिस्ट हैं। हमारा हाथरस डॉ आई के खुराना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है व ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।











