
हाथरस 04 दिसंबर । सासनी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला 4 दिसंबर 2025 का है, जब थाना सासनी क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी धेवती के साथ गांव के ही मुन्नू पुत्र सत्तो ने छेड़छाड़ की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सासनी प्रभारी निरीक्षक को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी मुन्नू को केवल दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्नू पुत्र सत्तो निवासी गढ़ऊआ, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।









