
हाथरस 28 नवंबर । केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल हाथरस पहुंचे और जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के ससुर रामचरन उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। रामचरन उपाध्याय का निधन 21 नवंबर को हुआ था, जिसके बाद उनके निवास पर लगातार श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में राजनेता और क्षेत्रीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। रामचरन उपाध्याय के बड़े पुत्र रामवीर उपाध्याय, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री थे, का निधन चार साल पहले हो चुका है। केंद्रीय मंत्री बघेल के अलावा सादाबाद विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व विधान परिषद सदस्य मुकुल उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय सहित उपाध्याय परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।














