Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 नवंबर । उत्तर प्रदेश के मौसम में शुक्रवार से बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं के असर से गिर रहे पारे पर एक बार फिर लगाम लग सकती है। प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से शुक्रवार से कहीं दक्षिण-पश्चिमी और कहीं पुरवाई मिश्रित हवाएं चलेंगी। आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी। अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। तीन दिन प्रदेश में घने कोहरे से राहत रहेगी। बृहस्पतिवार को सुबह आगरा, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा छाया रहा। इटावा 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं मेरठ में 7.5, बाराबंकी में 8, कानपुर में 8.4 और हाथरस में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदल रही है और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगले 2–3 दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page