हाथरस 14 सितम्बर । श्री दाऊजी महाराज के मुख्य मेला पंडाल में पंडित किशोरी लाल स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें माननीय सांसद अनूप बाल्मीकि जी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय जी, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक व राज्य मंत्री मुकुल उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर जी, जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, कार्यक्रम अध्यक्ष अरुण शर्मा, संस्थापक डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद पंडित किशोरी लाल और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और मां सरस्वती तथा गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
समारोह में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की आयुषी वशिष्ठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पंडित किशोरी लाल स्मृति चलविजयंती शील्ड जीतने वाली छात्रा बनी। द्वितीय स्थान कृष्ण सिंह और तृतीय स्थान शेकसरिया इंटर कॉलेज की कोमल ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जनपद के दूर-दूर से आए विद्यार्थियों में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 293 छात्रों को सम्मान पत्र और मेडल प्रदान किए गए। साथ ही, ताराचंद महेश्वरी जी और डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने लगभग 35 विद्यार्थियों को उनके सही उत्तरों के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अतिथियों का यथायोग्य सम्मान मुख्य रूप से सांसद अनूप बाल्मीकि, जिला पंचायतध्यक्ष सीमा उपाध्याय, मुख्य अतिथि मुकुल उपाध्याय, पूर्व राज्य मंत्री श्वेता चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान पूनम पांडे, ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूर्व पालिका अध्यक्ष डोली माहोर, वासुदेव माहौर आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले गणमान्य अतिथियों में मदन मोहन गौड़, उमेश शर्मा, पंडित गणेशचंद्र वशिष्ठ, रामनाथ कौशिक, डॉ. प्रवीण देव रावत, डॉ. कपिल शर्मा, राहुल प्रताप सिंह, हेमेन्द्र शर्मा, स्वाति सोनी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, पंडित अविनाश पचौरी, महेशचंद्र इंजीनियर, बृजेश वशिष्ठ, जयशंकर पाराशर और मेला कोतवाल मणिकांत शर्मा शामिल रहे। इन सभी का सम्मान पंडित किशोरी लाल स्मृति संस्थान के संस्थापक डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, सहयोग संयोजक सत्येंद्र स्वरुप शर्मा फौजी और मुख्य व्यवस्था देव स्वरूप शर्मा फौजी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ताराचंद महेश्वरी जी, डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा जी और अनिल बौहरे जी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अध्यक्षता अरुण शर्मा जी ने की। कार्यक्रम में रोवराम शर्मा, वासुदेव उपाध्याय, श्याम बाबू, चिंतन उपाध्याय, हरीश वर्मा जी, सौरभ वर्मा, देवेंद्र चौहान, महेश चंद, राघव वशिष्ठ, शैलेंद्र वशिष्ठ, आदित्य शर्मा, अस्मिता शर्मा, अरविंद वशिष्ठ, एडवोकेट नागेंद्र पाठक, शशांक पचौरी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अंत में सभी ने श्री दाऊजी महाराज की जय, रेवती मैया की जय और सरस्वती माता, गणपति बप्पा की जयकार के साथ पंडित किशोरी लाल स्मृति का 134वां मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह और वाद विवाद प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।