Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 नवंबर । क्षेत्र के गांव नगला कला गांव में रविवार सुबह किसान महेंद्र सिंह की दस बीघा बाजरे की करब में आग लग गई। इस घटना में किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह ने पशुओं के चारे के लिए खेत के पास लगभग दस बीघा बाजरे की करब जमा की थी। सुबह अचानक अज्ञात कारणों से करब में आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक पूरी करब जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्राम प्रधान गौरी मनोज चौधरी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर किसान महेंद्र सिंह को हर संभव मदद दी जाएगी। प्रधान ने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा और छोटे फायर सेफ्टी इंतजाम भी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page