Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर । दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित एक भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रज कला केंद्र हाथरस की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य अपने साथियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ पद्मश्री काका हाथरसी के दामाद एवं ब्रज कला केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर तथा राष्ट्रीय समन्वयक विष्णु प्रकाश गोयल का शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने हाथरस शाखा द्वारा लगातार की जा रही साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हाथरस शाखा ने ब्रज कला केंद्र की पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में सराहनीय योगदान दिया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने डॉ. अशोक चक्रधर को हाथरस आने का औपचारिक निमंत्रण दिया और कहा कि हाथरस कार्यकारिणी उनके सानिध्य और मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रही है। डॉ. चक्रधर ने स्नेहपूर्वक आमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही ब्रज कला केंद्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाथरस का दौरा करेंगे। कार्यक्रम में हाथरस के वरिष्ठ साहित्यकार पद्म अलबेला, कोषाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, सचिन बीना गुप्ता एडवोकेट, मदनलाल वार्ष्णेय, मोहम्मद तोसीव, सत्य प्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और समारोह की गरिमा में वृद्धि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page