
हाथरस 14 नवम्बर । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 13 नवम्बर 2025 को हाथरस सहोदय कॉम्प्लेक्स शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 21 प्रतिष्ठित स्कूलों के कुल 105 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरे परिसर में खिलाड़ियों की गहन एकाग्रता, निर्णायकों की सजगता और दर्शकों के उत्साह ने वातावरण को ज्ञानपूर्ण और ऊर्जावान बनाए रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मुकेश शर्मा और पीटर डिसूजा ने प्यादा चलाकर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. गणेश डी. पाटिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यजमान प्रधानाचार्य डॉ. पाटिल ने कहा कि “शतरंज का खेल बुद्धि, एकाग्रता, निर्णय क्षमता, समय-प्रबंधन, संयम, विश्लेषणात्मक कौशल, रचनात्मकता और खेल-भावना को विकसित करता है। ऐसी प्रतियोगिताएं ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रेरणा देती हैं।” सहोदया हाथरस की ओर से मुकेश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं, जबकि श्री प्रकाश डिसूजा ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। पुरस्कार वितरण समारोह में सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. जगदीश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “खेल में एक जीतता है और दूसरा सीखता है। सर्वांगीण विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है।” इस अवसर पर श्री ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा और श्री दीपक सेंगर भी मौजूद रहे। विजेताओं को डॉ. जगदीश शर्मा, प्राचार्य डॉ. पाटिल और एसएसडी के सचिव श्री गोरांग सेकसारिया ने पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विजेताओं की सूची
जूनियर गर्ल्स वर्ग:
-
स्वर्ण — आलिया (सेंट विवेकानन्द)
-
रजत — कर्निका जैन (एसएसडी पब्लिक स्कूल)
-
कांस्य — अग्रिमा अग्रवाल (सेंट फ्रांसिस)
जूनियर बॉयज़ वर्ग:
-
स्वर्ण — राघव (द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल)
-
रजत — दिवित सिंह (बी.एल.एस.)
-
कांस्य — श्रेय चौधरी (सेंट फ्रांसिस)
सीनियर गर्ल्स वर्ग:
-
स्वर्ण — तन्वी सिंह (सेंट फ्रांसिस)
-
रजत — भावना (सेंट विवेकानन्द)
-
कांस्य — कशिश पचौरी (बी.एल.एस.)
सीनियर बॉयज़ वर्ग:
-
स्वर्ण — अभिषेक वर्मा (बी.एल.एस.)
-
रजत — प्रांजल सारस्वत (एस.आर.वी.)
-
कांस्य — माधव कुमार कौशिक (सेंट फ्रांसिस)
प्रतियोगिता में ग्वालियर के श्री गौरांग गोयल मुख्य रेफरी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष मोहम्मद, मनीष कुशवाह, कौशल अग्रवाल और निशा शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।














